logo

11वीं-13वीं JPSC की प्रीलिम्स परीक्षा मई तक होने की संभावना, 342 पदों पर होगी नियुक्ति

jpsc21.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
जेपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल आयोग ने इस बार भी तीन सिविल सेवा परीक्षाओं को एक साथ लेने का फैसला किया है। जेपीएससी 349 पदों पर (342 नियमित तथा 7 बैकलॉग पदों पर) नियुक्ति के लिए 11वीं, 12वीं व 13वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन करेगा। कार्मिक विभाग से प्रस्ताव मिलने के बाद आयोग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार आयोग द्वारा 11वीं 12वीं तथा 13वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (PT) अप्रैल या मई में लेने की संभावना है। यह परीक्षा संशोधित नियमावली 2021 के तहत ली जाएगी। सांतवी से लेकर 10वीं जेपीएससी के बाद से ही अभ्यर्थी 11वीं जेपीएससी का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में यह खबर उन अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी है जो सिविल सेवा परीक्षा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 


रिक्त पद 2022 तक के हैं 
कार्मिक विभाग द्वारा भेजी गई प्रस्ताव के मुताबिक सभी रिक्त पद 31 दिसंबर 2022 तक के हैं। झारखंड सूचना सेवा, झारखंड सामाजिक सुरक्षा सेवा, झारखंड नियोजन सेवा, झारखंड निबंधन सेवा तथा नगर पालिका सेवा के अंतर्गत 31 दिसंबर 2022 तक शून्य रिक्ती रहने के कारण इस अधियाचना में शामिल नहीं किया गया है। वाणिज्यकार विभाग में कुल 63 रिक्तियां हैं जिसमें से 56 रेगुलर वह 7 बैकलॉग है, जिसे इस परीक्षा में शामिल किया जाएगा। 


किस पद पर कितनी वेकैंसी